व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur news : विधानसभा चुनाव 2025 में लगाए गए वाहनों के बकाया भुगतान को लेकर जिला मोटर व्यवसायी संघ ने रविवार को जोरदार आवाज उठाई। सैकड़ों वाहन व्यवसायियों ने संघ के बैनर तले जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपकर जल्द भुगतान की मांग की।
संघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि व्यक्तिगत आवेदन के साथ-साथ संघ की ओर से भी सामूहिक आवेदन दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि 10 दिनों के भीतर बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ तो वाहन व्यवसायी चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। आंदोलन के तहत धरना, प्रदर्शन, पुतला दहन और चक्का जाम जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे।



जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि संबंधित विभाग से आवंटन की मांग की गई है और राशि उपलब्ध होते ही 48 घंटे के भीतर सभी वाहन मालिकों के खातों में भुगतान कर दिया जाएगा।
संघ के महासचिव संजीव कुमार सुमन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि चुनाव ड्यूटी में कुल 4452 वाहनों को लगाया गया था, लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी मात्र 365 वाहन मालिकों को ही भुगतान हो पाया है। उन्होंने इसे बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा कि अब व्यवसायी सड़क पर उतरने का मन बना चुके हैं।
इस दौरान संघ के उपाध्यक्ष विशाल गौरव, बिंदु राय, अशोक राय, उमेश राय, विनय सिंह, संतोष शाह, ललन राय, सत्यम कुमार, रामकृष्ण, संजय माथा, अमितेश कुमार, मनोज कुमार, रिंकू सिंह, मिथलेश यादव, वाल्मीकि राय समेत बड़ी संख्या में वाहन व्यवसायी मौजूद रहे।



*रेल विकास एवं विस्तार मंच की बैठक संपन्न, 29 मई को DRM के समक्ष होगा उपवास आंदोलन – Doorbeen News*
रेल विकास एवं विस्तार मंच की बैठक संपन्न, 29 मई को DRM के समक्ष होगा उपवास आंदोलन





