रेल विकास एवं विस्तार मंच की बैठक संपन्न, 29 मई को DRM के समक्ष होगा उपवास आंदोलन

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

Samastipur News: रेल विकास एवं विस्तार मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को शहर के स्टेशन चौक स्थित गांधी स्थल पर परमानंद मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में अटेरन चौक रेल गुमटी पर ऑवरब्रीज का निर्माण करने, रेल कारखाना में मशीन की व्यवस्था कर पूर्णरूपेण रेल डब्बा का पीओएच कार्य शुरू करने, कर्पूरीग्राम-ताजपुर-पातेपुर-महुआ-भगवानपुर, केबल स्थान- कर्पूरीग्राम, दलसिंहसराय से पटोरी एवं मुक्तापुर से कुशेश्वरस्थान नई रेल लाईन परियोजना को मंजूरी दिलाकर लाईन निर्माण कार्य शुरू करने, समस्तीपुर जंक्शन पर वाशिंगपीट का निर्माण करने, रेल अस्पताल को अनुमंडल अस्पताल का दर्जा देने, टुनटुनिया रेल ऑवरब्रीज का जीर्णोद्धार करने, माधुरी चौक स्थित रेल औवरब्रिज का चौड़ीकरण करने, समस्तीपुर जंक्शन से लंबी दूरी की गाड़ी चलाने, भोला टाकीज एवं मुक्तापुर रेल गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण करने एवं निर्माण कार्य में तेजी लाने समेत समस्तीपुर रेल मंडल क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, अधूरी रेल परियोजनाओं तथा निर्माण कार्यों में अनियमितता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 29 मई 2026 को 11 बजे से समस्तीपुर डीआरएम के समक्ष एकदिवसीय उपवास आंदोलन किया जाएगा।बैठक में कहा गया कि लंबे समय से रेल क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लगातार आंदोलन चलाया जा रहा है, कुछ मांगों को पूरा किया गया है लेकिन अधिकांश मांगों पर रेलवे प्रशासन की ओर से संतोषजनक पहल नहीं की जा रही है। इसलिए अब चरणबद्ध आंदोलन तेज किया जाएगा।

मौके पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में 29 मई के उपवास आंदोलन में भाग लेने की अपील की। बैठक में संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, विश्वनाथ सिंह हजारी, राकेश ठाकुर, मनोज कुमार राय, शंभू राय, जीतेंद्र कुमार, सुशील कुमार राय, शाहीद हुसैन, रामगुलेब राय, सुधीर कुमार देव, राम विनोद पासवान, सत्यनारायण महतो, अरविंद कुमार, संतोष कुमार निराला समेत कई सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता एवं रेल आंदोलन से जुड़े लोग मौजूद थे।

*सम्राट चौधरी ने कहा, “बिहार में इंडस्ट्री आएगी, तभी बदलेगी राज्य की तस्वीर” – Doorbeen News*

सम्राट चौधरी ने कहा, “बिहार में इंडस्ट्री आएगी, तभी बदलेगी राज्य की तस्वीर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *