सम्राट चौधरी ने कहा, “बिहार में इंडस्ट्री आएगी, तभी बदलेगी राज्य की तस्वीर”

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Patna News: मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित ‘व्यवसायिक समागम’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का थीम ‘व्यवसाय, राजनीति और विकास’ रखा गया था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में उद्योगों का विस्तार राज्य के विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि “बिहार में इंडस्ट्री आएगी, तभी बिहार की तस्वीर बदलेगी। सबका विकास तभी संभव है, जब सभी की समृद्धि सुनिश्चित होगी।”

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि औद्योगिक नीति में किसी भी स्तर पर बदलाव की आवश्यकता महसूस होती है, तो वे उद्योग मंत्री से संपर्क करें। सरकार उद्योग जगत की जरूरतों के अनुसार नीतियां बनाने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि बिहार के उद्योगपतियों और व्यवसायियों का राज्य पर विश्वास बना रहना आवश्यक है तथा उनकी सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि अब प्रत्येक तीन माह पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जिला स्तर पर व्यवसायियों के साथ नियमित बैठक करेंगे, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके और व्यापारिक माहौल बेहतर बनाया जा सके।

*जीकेपीडी कॉलेज, कर्पुरीग्राम की एनएसएस इकाई-2 द्वारा संगोष्ठी सह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित – Doorbeen News*

जीकेपीडी कॉलेज, कर्पुरीग्राम की एनएसएस इकाई-2 द्वारा संगोष्ठी सह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *