व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News। बिहार पुलिस की मुफस्सिल थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम मोहनपुर में छापेमारी कर एक स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान एक Mahindra Scorpio पर लदी कुल 378 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। बरामद शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान वरुण राय तथा चंदन कुमार राय के रूप में हुई है।
वरुण राय मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा गांव के निवासी हैं, जबकि चंदन कुमार राय सरायरंजन थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव के रहने वाले हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।






*शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी, विद्यालयों में निरीक्षण और तकनीक आधारित मॉनिटरिंग पर जोर – Doorbeen News*
शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी, विद्यालयों में निरीक्षण और तकनीक आधारित मॉनिटरिंग पर जोर





