समस्तीपुर में परिमार्जन और दाखिल-खारिज के लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

Samastipur News: जिले में परिमार्जन एवं दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) से संबंधित लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी अंचल अधिकारियों एवं राजस्व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। राजस्व कर्मचारियों एवं अंचल अधिकारियों की हड़ताल के कारण यह कार्य प्रभावित हो गया था, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

हड़ताल समाप्त होने के बाद सभी अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मचारी पुनः कार्य पर लौट आए हैं। इसके बाद अपर समाहर्ता (राजस्व) ब्रजेश कुमार ने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।
एडीएम ब्रजेश कुमार ने बताया कि दाखिल-खारिज से संबंधित 120 दिनों से अधिक समय से लंबित सभी आवेदनों का निष्पादन एक सप्ताह के भीतर किया जाए।

साथ ही परिमार्जन से संबंधित प्राप्त सभी लंबित आवेदनों का भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिले में लंबित मामलों की संख्या शून्य की जा सके।
जानकारी के अनुसार, जिले में दाखिल-खारिज के 120 दिनों से अधिक पुराने लगभग 350 आवेदन लंबित हैं। वहीं परिमार्जन से संबंधित करीब 9,000 आवेदन अभी भी लंबित बताए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन के इस निर्देश से आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि भूमि अभिलेखों में सुधार एवं दाखिल-खारिज की प्रक्रिया लंबे समय से प्रभावित होने के कारण लोग परेशान थे।

*भाजपा के एमएलसी ने किया भूमिपूजन, 2.50 करोड़ की लागत से बनेगा पंचायत सरकार भवन – Doorbeen News*

भाजपा के एमएलसी ने किया भूमिपूजन, 2.50 करोड़ की लागत से बनेगा पंचायत सरकार भवन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *