समस्तीपुर समाहरणालय की जिला विधि प्रशाखा में लंबित मामलों का तेजी से हो रहा निष्पादन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News: समाहरणालय स्थित जिला विधि प्रशाखा में संपादित सभी कार्यों को अद्यतन किया जा रहा है। प्रशाखा से संबंधित विभिन्न न्यायिक एवं प्रशासनिक मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से माननीय Patna High Court में दायर सीडब्ल्यूजेसी (CWJC), एमजेसी (MJC), 80 सीपीसी नोटिस तथा अभियोजन स्वीकृति से जुड़े मामलों पर कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन के अनुसार, पटना उच्च न्यायालय में दायर सीडब्ल्यूजेसी से संबंधित कुल पांच मामलों में तथ्य विवरणी तैयार कर अनुमोदित की गई है। वहीं, 80 सीपीसी के तहत प्राप्त छह मामलों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को भेज दिया गया है।

इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त Arms Act के तहत पांच मामलों में जिलाधिकारी Roshan Kushwaha द्वारा अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई है।
समाहर्ता न्यायालय में लंबित मामलों की सुनवाई करते हुए दो वादों का निष्पादन भी किया गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि विधि प्रशाखा में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है, ताकि न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाई जा सके।

*सहयोग पोर्टल के आवेदनों का 30 दिनों में होगा निपटारा, लापरवाही पर कार्रवाई: डीएम – Doorbeen News*

सहयोग पोर्टल के आवेदनों का 30 दिनों में होगा निपटारा, लापरवाही पर कार्रवाई: डीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *