व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News | आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में सहयोग पोर्टल एवं सहयोग शिविर की समीक्षा बैठक कर सभी अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदनों के निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब होने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

19 मई से शुरू होगा सहयोग शिविर
बैठक में बताया गया कि सहयोग शिविर की पहली तिथि 19 मई 2026, मंगलवार तय की गई है। इसके बाद प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को नियमित रूप से शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन करना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी होगी।
आवेदकों को दी जाएगी कार्रवाई की जानकारी
डीएम ने निर्देश दिया कि सहयोग पोर्टल के साथ-साथ सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का भी समयबद्ध निपटारा किया जाए और संबंधित आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की सूचना उपलब्ध कराई जाए।


जनसमस्याओं के समाधान की अहम पहल
जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग पोर्टल एवं सहयोग शिविर सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इसलिए सभी अधिकारी इसे प्राथमिकता के आधार पर लें।
वीसी के माध्यम से जुड़े अधिकारी
बैठक में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी सभागार में उपस्थित रहे। अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।


*कल्याणपुर में दिव्यांग युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार – Doorbeen News*
कल्याणपुर में दिव्यांग युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार





