व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Darbhanga News: समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की मैराथन बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दरभंगा सांसद Gopal Ji Thakur ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में जाले विधायक Jibesh Kumar, केवटी विधायक Murari Mohan Jha, दरभंगा ग्रामीण विधायक Rajesh Kumar Mandal, उप विकास आयुक्त Swapnil सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में Darbhanga Airport की सुविधाओं, पुल निर्माण, सड़क परिवहन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और अन्य विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। सांसद ने एयरपोर्ट पर मेडिकल सुविधा, एंबुलेंस, सुरक्षा व्यवस्था और रात्रिकालीन उड़ान सेवा शुरू कराने के संबंध में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही लीची, मखाना और आम की कार्गो सेवा शुरू करने की तैयारी की जानकारी दी गई।
ग्रामीण कार्य विभाग की निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता की जांच कराने का निर्देश भी दिया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि दरभंगा में लगभग 1600 एकड़ क्षेत्र में ग्रीन फील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित की जाएगी, जो 102 राजस्व गांवों के निकट प्रस्तावित है।
सांसद ने बुडको को निर्देश दिया कि शहर में चल रहे नाला निर्माण कार्य 15 जून 2026 तक पूरा कर लिए जाएं ताकि मानसून में जलजमाव की समस्या न हो। इसके अलावा विद्यालयों में पौधारोपण, स्मार्ट क्लासरूम की समीक्षा, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के निरीक्षण, आकाशवाणी केंद्र के विकास तथा इटवा शिवनगर में 50 बेड वाले आयुष अस्पताल के निर्माण पर भी चर्चा हुई।




*समस्तीपुर समाहरणालय की जिला विधि प्रशाखा में लंबित मामलों का तेजी से हो रहा निष्पादन – Doorbeen News*
समस्तीपुर समाहरणालय की जिला विधि प्रशाखा में लंबित मामलों का तेजी से हो रहा निष्पादन





