व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में छह मई को मिले दिव्यांग युवक के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार, तीन मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 6 मई 2026 को रतवारा चौर में बंद पड़े चिमनी के सामने सड़क किनारे लदौरा निवासी Devendra Kumar का शव मिला था। जांच में यह सामने आया कि किसी वाहन से कुचलकर उनकी हत्या की गई थी। मृतक के पिता रामफल सिंह के आवेदन पर कल्याणपुर थाना कांड संख्या 144/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने Arun Kumar Jha, Mohan Jha और मृतक की पत्नी Sheela Devi को गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच में सामने आया कि दिव्यांग देवेन्द्र कुमार की पत्नी का अरुण झा से संबंध था। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची और देवेन्द्र कुमार को स्कूल में गार्ड की नौकरी दिलाने के बहाने वाहन में बैठाकर घटनास्थल पर ले गए, जहां उनकी हत्या कर दी गई।


कांड में प्रयुक्त लाल रंग की Tata Car, तीन मोबाइल फोन तथा एक एयरटेल सिम कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
इस कार्रवाई में कल्याणपुर थानाध्यक्ष Ranveer Kumar Raut, डीआईयू शाखा के अमित कुमार, ममता कुमारी, लालू प्रसाद मल्लाह, गुड्डू कुमार और सुबोध कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


*समस्तीपुर में Senco Gold & Diamonds के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ – Doorbeen News*
समस्तीपुर में Senco Gold & Diamonds के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ





