व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: खानपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज खैरी अंतर्गत वार्ड 11स्थित सिरोपट्टी काली मंदिर परिसर में आज श्री श्री 108 अष्टजाम महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 151कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गयी जो सिरोपट्टी से निकलकर पीरखपुर स्थित संगम घाट पर पहुंचा जहां पंडित विनोद झा के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत कलश में जल भरकर पूजा स्थल पर लाया गया।
जहां यजमानशोभित शर्मा, देव नारायण महतो, टुनटुन मंडल, विवाँशु कुमार, कन्हैया कुमार शर्मा, जगदेव शर्मा आदि द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित की गई।इसके साथ ही ईश्वर की पूजा अर्चना के उपरांत कीर्तन मंडली द्वारा काली दुर्गा राधेश्याम,गौरी शंकर सीताराम जैसे मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत अष्टजाम की शुरुआत की गई।

सभी कार्यक्रमों का शुभारंभ स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह और पूर्व उप प्रमुख पवनदेव प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
कार्यक्रम में उपस्थित भक्त जनों और मीडिया के बंधुओं को संबोधित करते हुए जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान से आस पास का वातावण भक्तिमय हो गया है।
इससे लोगों में ईश्वर के प्रति आस्था,विश्वास और प्रेम का संचार होगा जिससे समाज में आपसी भाईचारे,शांति और सद्भाव का विकास होगा। जिला पार्षद ने कहा कि भक्ति में शक्ति होती है जिससे समरस समाज का उदय होता है। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समय समय पर धार्मिक अनुष्ठान आवश्यक है।
पूर्व उप प्रमुख पवनदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि समाज के उत्तरोत्तर विकास में भगवान के प्रति आस्था और विश्वास जरूरी है।इसमें सभी समुदाय के लोग मिलकर सच्ची श्रद्धा के साथ इस तरह के अनुष्ठान करते हैं।इस तरह के आयोजन न सिर्फ ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ता है बल्कि नकारात्मक शक्ति का विनाश भी होता है।


आयोजनकर्ता रमेश शर्मा ने बताया कि इस काली मंदिर में भगत अरुण जी और कुलदीप जी के द्वारा प्रतिदिन पूजा अर्चना का डाली लगाई जाती है जहां सैकड़ों श्रद्धालु और भक्त अपनी मन्नतें पूरी करने के लिए मां काली से अर्जी लगाते हैं और माताजी की कृपा से समय पर भक्तजनों की मन्नतें पूरी भी होती है।
इस आयोजन में मुख्य रूप से पूजा समिति के सदस्य भगत अरुण कुमार सिंह,कुलदीप भगत जी,टुनटुन रॉय,पंकज गोपाल ,नीरज सिंह,नवल शर्मा ,श्रीराम शर्मा,नवीन शर्मा,रमेश शर्मा,प्रदीप शर्मा,अवधेश राम,अमरेश राम,महेश महतो, देवनारायण महतो, राकेश साहनी,पिंटू सिंह, सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यक्रम में सहयोग किया जा रहा है।
वहीं कीर्तन मण्डली में मणि शंकर सिंह,राज नारायण महतो, सिया साहनी,देवनारायण महतो,अमरदेव पासवान सहित अन्य द्वारा भक्तिमय वातावरण में भक्ति गानों की धुन पर “काली दुर्गे राधेश्याम ,गौरी शंकर सीताराम” जैसे मंत्रों का जाप कर रहे हैं जो अगले 24 घंटों तक चलेगा।
मौके पर डॉक्टर लाल बाबू,अवध कुमार,प्रदीप कुमार,राज कुमार शर्मा,गौरव शर्मा,प्रिंस कुमार,नीतीश कुमार शर्मा सहित अन्य भक्त गण व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


*डॉ. परमानंद लाभ आदर्श मिथिला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित – Doorbeen News*
डॉ. परमानंद लाभ आदर्श मिथिला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित





