DM का मैराथन निरीक्षण: जनसंवाद, जनगणना, कटाव व बाढ़ तैयारी की जमीनी समीक्षा

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

Samastipur News | जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यों की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनसंवाद शिविर, जनगणना कार्य, गंगा कटाव क्षेत्र और बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण की शुरुआत दलसिंहसराय के पाँड पंचायत सरकार भवन से हुई, जहां आयोजित सहयोग शिविर सह आवेदन प्राप्ति केंद्र का डीएम ने जायजा लिया। उन्होंने आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। साथ ही पंचायत भवन की व्यवस्था, अभिलेख संधारण और सेवा वितरण प्रणाली की भी समीक्षा की।

पांडव स्थान पर सफाई व सुरक्षा के निर्देश दिए।
इसके बाद डीएम ने पाँड स्थित ऐतिहासिक पांडव स्थान का निरीक्षण किया और वहां साफ-सफाई, आधारभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए।

जनगणना कार्य की गुणवत्ता पर जोर:
पाँड पंचायत में ही उन्होंने जनगणना-2027 के तहत चल रहे मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्षण किया। गणनाकारों के कार्य की प्रगति, डाटा की शुद्धता और समयबद्धता की समीक्षा करते हुए पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया।

गंगा कटाव क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण: इसके बाद डीएम चाँदपुर धमौन क्षेत्र पहुंचे, जहां गंगा नदी के कटाव प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी, तटबंधों को मजबूत करने और संभावित खतरे वाले क्षेत्रों में अग्रिम तैयारी रखने का निर्देश दिया।

विद्यापतिनगर प्रखंड के वाजिदपुर स्थित बाढ़ निरीक्षण गेस्ट हाउस में डीएम ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने राहत सामग्री, नावों और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय किशन कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

*समस्तीपुर में केन्द्रीय विद्यालय का खेल महाकुंभ: संभागीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम – Doorbeen News*

समस्तीपुर में केन्द्रीय विद्यालय का खेल महाकुंभ: संभागीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *