सिंघिया में बीडीओ ने स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया औचक निरीक्षण दिया कई निर्देश

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News: सिंघिया प्रखंड अंतर्गत माहे पंचायत के स्वास्थ्य उपकेंद्र का बीडीओ विवेक रंजन ने सोमवार को गहन निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश पर किया गया था। इस दौरान बीडीओ ने उपकेंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की बारीकी से समीक्षा की।

बीडीओ विवेक रंजन ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आम लोगों तक सही तरीके से पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने रिकॉर्ड संधारण, उपस्थिति पंजी और टीकाकरण कार्य की भी जांच की।

बीडीओ ने जोर देकर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और क्षेत्र के लोगों को समय पर इलाज सुनिश्चित करने के लिए कुछ आवश्यक सुधारों के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम. एम. अंसारी, नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ गोपाल सिंह, बीसीएम राहुल कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

*102 स्वास्थ्य केंद्रों की ‘पुनः जांच’: DM का बड़ा अभियान, 2 बजे तक रिपोर्ट देने का निर्देश – Doorbeen News*

102 स्वास्थ्य केंद्रों की ‘पुनः जांच’: DM का बड़ा अभियान, 2 बजे तक रिपोर्ट देने का निर्देश

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *