सिंघिया प्रखंड को मिला नया स्वच्छता बीसी, रवि किरण ने संभाला पदभार

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News: सिंघिया प्रखंड में सोमवार को स्वच्छता व्यवस्था को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई। रोसड़ा प्रखंड से प्रतिनियुक्त होकर आए रवि किरण ने सिंघिया प्रखंड के नए स्वच्छता बीसी के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद रवि किरण ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी का अभियान है। उन्होंने बताया कि गांव-गांव में स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाएगी तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रखंड को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए सभी कर्मियों के सहयोग से लगातार कार्य किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार पूर्व स्वच्छता बीसी मो० सोहराब आलम के स्थानांतरण के बाद यह पद रिक्त हो गया था। विभागीय आदेश के बाद रोसड़ा प्रखंड में कार्यरत बीसी रवि किरण को सिंघिया प्रखंड में प्रतिनियुक्त किया गया है। उनके आने से स्वच्छ भारत मिशन समेत विभिन्न योजनाओं के संचालन में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

*सिंघिया में बीडीओ ने स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया औचक निरीक्षण दिया कई निर्देश – Doorbeen News*

सिंघिया में बीडीओ ने स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया औचक निरीक्षण दिया कई निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *