समस्तीपुर पंचायत चुनाव: प्रपत्र-1 जारी, 5 जून को तय होगा आरक्षण रोस्टर

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। जिला प्रशासन ने प्रपत्र-1 (Form-1) का प्रकाशन कर दिया है, जिसके साथ ही संभावित प्रत्याशी भी सक्रिय हो गए हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि किस पंचायत में किस श्रेणी (आरक्षण) के तहत चुनाव होगा—इसका अंतिम फैसला जिला गजट (9 जून) के प्रकाशन के बाद ही होगा।

प्रपत्र-1 जारी होते ही पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। दावेदार मैदान में उतरने लगे हैं, लेकिन असली तस्वीर 5 जून को अंतिम प्रकाशन और 9 जून को गजट के साथ साफ होगी—तभी तय होगा कि किस पंचायत में कौन-सी सीट किस वर्ग के लिए आरक्षित होगी।

महत्वपूर्ण तिथियां:-

🗓️ 04 मई – 18 मई : आपत्ति दर्ज कराने की अवधि
🗓️ 22 मई : आपत्तियों का अंतिम निराकरण
🗓️ 11 मई – 29 मई : अपील दर्ज व निष्पादन
🗓️ 05 जून : अंतिम प्रकाशन
🗓️ 09 जून : जिला गजट का प्रकाशन (आरक्षण तय)

प्रपत्र-1 में जनगणना 2011 के आधार पर राजस्व गांवों को वार्डवार विभाजित किया गया है। इसी आधार पर आगे पंचायतों का रोस्टर (आरक्षण सूची) तैयार किया जाएगा।

जिले का आंकड़ा
कुल पंचायत: 346
कुल वार्ड: 4343

जिला पंचायती राज पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल ने बताया कि प्रपत्र-1 के प्रकाशन के बाद आपत्तियों और अपील की प्रक्रिया तय समयसीमा में पूरी की जाएगी। इसके बाद अंतिम प्रकाशन और गजट जारी होगा।

अगला कदम क्या? पहले रोस्टर (आरक्षण) तय होगा। उसके बाद नए मतदाताओं का नाम जोड़ा जाएगा

फिर चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ेगी:-
फिलहाल प्रपत्र-1 के प्रकाशन के साथ ही चुनावी हलचल तेज हो गई है, लेकिन उम्मीदवारों की असली तस्वीर जून के पहले सप्ताह में ही साफ हो पाएगी।

*आंधी-बारिश का कहर: बिहार में 13 मौतें, मुआवजे का ऐलान – Doorbeen News*

आंधी-बारिश का कहर: बिहार में 13 मौतें, मुआवजे का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *