आंधी-बारिश का कहर: बिहार में 13 मौतें, मुआवजे का ऐलान

व्हाट्सएप से जुडने को क्लीक करें

Bihar news: पटना/समस्तीपुर। सोमवार शाम आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने पूरे इलाके में तबाही का मंजर पैदा कर दिया। समस्तीपुर शहर में सड़कों पर पानी भर गया, कई जगह पेड़ गिर पड़े और दुकानों के बाहर रखा सामान उड़ गया। इस बीच राज्य में आंधी-तूफान और वज्रपात से 13 लोगों की मौत की खबर है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से देने की घोषणा की है।

कुछ ही घंटों की बारिश ने समस्तीपुर की रफ्तार थाम दी—पहले आंधी, फिर मूसलाधार बारिश… शहर पानी में डूबा, पेड़ गिरे, बाजार अस्त-व्यस्त। अब सबसे बड़ी चिंता खेतों की है, जहां फसल पर नुकसान का खतरा मंडरा रहा है।

 

⭐ खबर की खास बातें :

▪️ बिहार में आंधी-तूफान व वज्रपात से 13 लोगों की मौत
▪️ मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजा देने का ऐलान
▪️ समस्तीपुर शहर में कई जगह जलजमाव, यातायात प्रभावित
▪️ तेज हवा से पेड़ गिरे, दुकानों का सामान उड़ा
▪️ फसलों को नुकसान की आशंका, आकलन शुरु

आंधी और बारिश का असर खेती पर भी पड़ा है। मक्का फसल को बारिश से कुछ राहत मिली
लेकिन जिन खेतों में पहले से पटवन किया गया था, वहां फसल गिरने की आशंका
आम और लीची के बागानों को भी नुकसान की संभावना

समस्तीपुर जिला कृषि पदाधिकारी सुमित सौरभ ने बताया कि फसल क्षति का आकलन किया जा रहा है। अभी तक बड़ी क्षति की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूचना मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
आंधी-बारिश ने जहां शहर की व्यवस्था को बिगाड़ दिया है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अब नजर प्रशासन की रिपोर्ट और राहत कार्यों पर टिकी है।

*समस्तीपुर राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान शुरू – Doorbeen News*

समस्तीपुर राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान शुरू

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *