धान अधिप्राप्ति की समीक्षा: 31 मई तक 100% CMR जमा करने का सख्त निर्देश

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News | अधिप्राप्ति वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीद और उससे जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने की, जिसमें सहकारिता, आपूर्ति और खाद्य निगम से जुड़े सभी अधिकारी एवं राइस मिलर शामिल हुए।

31 मई तक हर हाल में जमा हो CMR;
बैठक के दौरान डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी राइस मिलर विभागीय गाइडलाइन के अनुसार 31 मई 2026 तक शत-प्रतिशत सीएमआर (Custom Milled Rice) राज्य खाद्य निगम के गोदामों में जमा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समीक्षा बैठक में धान अधिप्राप्ति की वर्तमान स्थिति का विस्तार से अवलोकन किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने स्तर पर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं।

बैठक में सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (BCO), राइस मिलर, जिला सहकारिता पदाधिकारी, राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक और जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

डीएम ने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य हासिल करना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और अधिप्राप्ति से जुड़े कार्यों में तेजी लाएं।

*समस्तीपुर पंचायत चुनाव: प्रपत्र-1 जारी, 5 जून को तय होगा आरक्षण रोस्टर – Doorbeen News*

समस्तीपुर पंचायत चुनाव: प्रपत्र-1 जारी, 5 जून को तय होगा आरक्षण रोस्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *