व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Weather: बिहार में मौसम यू-टर्न लेने वाला है। अभी उमस वाली गर्मी की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। लेकिन कुछ दिनों के लिए जल्द ही लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग की माने तो, आज तपती गर्मी का सितम झेलना पड़ेगा लेकिन अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदल सकता है।
मौसम विभाग की माने तो, शनिवार को पूर्वी चंपारण और आसपास के जिलों में हल्की बारिश होगी जो 26 अप्रैल को पूरे उतरी बिहार में फैल जाएगी। उसके प्रभाव से 26 अप्रैल से पटना के तापमान में भी कमी आने का पूर्वानुमान है। 27 अप्रैल को पूरे उतरी और दक्षिणी बिहार में बारिश होने से तापमान में और भी कमी आने की संभावना है।


मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, भागलपुर, खगड़िया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया के एक दो जगहों में भी बारिश होने की संभावना है। बदलते मौसम को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। खासकर किसानों से खराब मौसम के दौरान खेतों में काम करने से बचने की अपील की गई है।
मौसम विभाग की माने तो, शुक्रवार को राज्य के अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। इसके साथ ही कई जिलों में लू जैसी स्थिति रही। दोपहर के वक्त तो लोगों का घर से निकलना मुश्किल था। रोहतास के डेहरी में सबसे अधिक 44 डिग्री तापमान रहा




*सहरसा एवं पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन – Doorbeen News*
सहरसा एवं पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन





