समस्तीपुर मंडल में अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्णय

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत सभी प्रमुख (NSG-2) एवं मध्यम (NSG-3) श्रेणी के स्टेशनों सहित मंडल के अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराने का निर्णय लिया गया है। यह ऑडिट मान्यता प्राप्त पेशेवर एजेंसियों द्वारा कराया जाएगा।

इस अभियान के अंतर्गत सभी बड़े एवं मध्यम स्टेशन, लोको शेड, डीजल स्टोर्स डिपो, डिविजनल स्टोर्स डिपो, स्क्रैप डिपो, रेलवे अस्पताल, मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय तथा मंडल के अन्य प्रमुख संस्थान/कार्यालय शामिल किए जाएंगे।

अग्नि सुरक्षा ऑडिट का मुख्य उद्देश्य इन परिसरों में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की समग्र जांच करना, संभावित कमियों/विसंगतियों (discrepancies) की पहचान करना तथा उन्हें दूर करने हेतु ठोस एवं समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करना है। ऑडिट के दौरान अग्निशमन उपकरणों की कार्यक्षमता, विद्युत व्यवस्थाओं की सुरक्षा, आपातकालीन निकास, फायर अलार्म एवं हाइड्रेंट सिस्टम आदि का विस्तृत परीक्षण किया जाएगा।

ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर पाई गई कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा, ताकि सभी परिसरों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित हो सके और यात्रियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

समस्तीपुर मंडल प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे ऑडिट प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करें तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई समयसीमा के भीतर पूर्ण करें।

*स्वास्थ्य व्यवस्था की खुल गई पोल, कहीं स्वास्थ्य विभाग में लटक रहे थे ताले, तो कहीं विलंब से पहुंचे कर्मचारी – Doorbeen News*

स्वास्थ्य व्यवस्था की खुल गई पोल, कहीं  स्वास्थ्य विभाग में लटक रहे थे ताले, तो कहीं विलंब से पहुंचे कर्मचारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *