व्हाट्सएप से जुडने को यहां क्लीक करें
समस्तीपुर | समाहरणालय परिसर में अनाधिकृत रूप से वाहनों की पार्किंग को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने पाया कि कार्यालय अवधि समाप्त होने के बाद भी कई वाहन परिसर में खड़े रहते हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल सख्त निर्देश जारी किए हैं।
अब रात में वाहन खड़ा करना मना : जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अब कार्यालय अवधि के बाद और अवकाश के दिनों में समाहरणालय परिसर में कोई भी वाहन अनाधिकृत रूप से खड़ा नहीं किया जा सकेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।


सभी विभागों को सख्त निर्देश : नजारत उप समाहर्ता रजनीश कुमार राय ने बताया कि इस आदेश की प्रतिलिपि सभी कार्यालयों, प्रधान लिपिकों और गृह रक्षकों को भेज दी गई है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि कार्यालय बंद होने के बाद परिसर में किसी भी वाहन को खड़ा नहीं होने दें और अपने अधीनस्थ कर्मियों को भी इसकी जानकारी दें।
परिवहन विभाग को भी जिम्मेदारी : जिला परिवहन पदाधिकारी को भी इस संबंध में सूचना दी गई है। उनसे अनुरोध किया गया है कि यदि परिसर में दिन या रात में कोई अनाधिकृत वाहन पाया जाता है, तो उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करें।




*वीआई लेनिन की मनाई गई 156वी जयंती – Doorbeen News*





