अनुमंडल में सेवा समाधान के तहत 54 आवेदन के मामले में सुनवाई

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Samastipur:  अनुमंडल कार्यालय में आयोजित सेवा संवाद समाधान कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 54 मामलों की सुनवाई अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में की गई। कार्यक्रम के दौरान आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया एवं त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की गई।

इस अवसर पर प्राप्त आवेदनों में से कुल 39 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया, जिससे आवेदकों में संतोष देखा गया। शेष मामलों को संबंधित कार्यालयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित कर दिया गया है, ताकि उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
प्राप्त मामलों में अधिकांश शिकायतें राशन कार्ड एवं एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति से संबंधित थीं। इसके अतिरिक्त कुछ आवेदन भूमि विवाद एवं अन्य विषयों से जुड़े हुए भी प्राप्त हुए।

अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन किया जाए तथा आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सेवा संवाद समाधान कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है, जिसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन से आम लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हुआ है।

*सड़क सुरक्षा को लेकर रात्रि विशेष अभियान चलाया गया – Doorbeen News*

सड़क सुरक्षा को लेकर रात्रि विशेष अभियान चलाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *