युवा शक्ति का कमाल: “झोले से बैग तक”

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur : जहां एक ओर संसाधनों की कमी बच्चों की पढ़ाई में बाधा बनती है, वहीं दूसरी ओर सामाजिक संस्था द उम्मीद ने एक सराहनीय पहल कर सैकड़ों नन्हें सपनों को नई दिशा दी है। मिशन शिक्षा दान के तहत द उम्मीद पाठशाला, मोरवा में पढ़ने वाले बच्चों के बीच स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती दिखी।

खास बात यह है कि यह संस्था राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के पूर्ववर्ती कैडेट्स द्वारा संचालित है, जो कम उम्र में ही समाज सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं।

कार्यक्रम का नेतृत्व द उम्मीद मोरवा के को-ऑर्डिनेटर शिवम ने किया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ इस पहल का उद्देश्य बच्चों को जरूरी शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना था। उन्होंने कहा कि कई बच्चे अब भी अपनी किताबें झोले में लेकर आते थे, ऐसे में स्कूल बैग मिलने से उनका आत्मविश्वास और पढ़ाई के प्रति लगाव दोनों बढ़ेगा।

इस नेक कार्य को सफल बनाने में कानपुर (उत्तर प्रदेश) की उषा अनुराधा (शिव शक्ति) का विशेष योगदान रहा, जिनके सहयोग से यह अभियान संभव हो सका।
द उम्मीद मोरवा को-ऑर्डिनेटर शिवम ने बताया कि द उम्मीद सीमित संसाधनों के बावजूद लगातार सृजनात्मक गतिविधियों के माध्यम से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही है।
स्थानीय लोगों ने संस्था के इस प्रयास की जमकर सराहना की और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की मजबूत पहल बताया।

*बिहार में रोड एक्सीडेंट में घायलों का होगा मुफ्त इलाज – Doorbeen News*

बिहार में रोड एक्सीडेंट में घायलों का होगा मुफ्त इलाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *