समस्तीपुर मंडल परिचालन प्रबंधक का स्थानांतरण, दी गयी विदाई

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर: महाप्रबंधक (का.), पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के आदेश के अनुपालन में राकेश कुमार श्रीवास्तव, मंडल परिचालन प्रबंधक का स्थानांतरण समस्तीपुर मंडल से सोनपुर मंडल किया गया है। उक्त आदेश के आलोक में आर. के. श्रीवास्तव ने समस्तीपुर मंडल में अपना कार्यभार त्याग कर सोनपुर मंडल में योगदान हेतु विरामित हो गए हैं।

अपने अल्प कार्यकाल के दौरान श्री श्रीवास्तव ने परिचालन विभाग में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित कीं। उनके नेतृत्व में कोचिंग गाड़ियों के परिचालन एवं समयपालन में उल्लेखनीय सुधार हुआ। साथ ही, मंडल में मालगाड़ियों के परिचालन में निरंतरता सुनिश्चित की गई।

गुड्स टर्मिनलों पर इनवर्ड रेक्स के समय पर प्लेसमेंट एवं विदड्रॉल पर उनकी सतत निगरानी के परिणामस्वरूप वैगनों एवं लोको का अधिकतम उपयोग संभव हो सका। इसके अतिरिक्त, क्रू के प्री-डिपार्चर डिटेंशन (PDD) को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया गया।

श्री श्रीवास्तव अपने मृदुल एवं हंसमुख स्वभाव, स्टाफ के साथ मित्रवत व्यवहार तथा सदैव सहज उपलब्ध रहने के लिए जाने जाते हैं। इन गुणों के कारण वे प्रशासन एवं स्टाफ के बीच समान रूप से लोकप्रिय रहे हैं।

इससे पूर्व, समस्तीपुर मंडल में मंडल वाणिज्य प्रबंधक के रूप में उनका कार्यकाल भी अत्यंत सराहनीय रहा है। उनके निर्देशन में एमपी मीटिंग एवं DRUCC मीटिंग सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। छठ, दीपावली, होली सहित विभिन्न त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ का कुशल प्रबंधन किया गया। कुंभ के अवसर पर उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन के लिए उन्हें मंडल एवं मुख्यालय द्वारा सराहना प्राप्त हुई। साथ ही, प्रधानमंत्री, रेल मंत्री एवं सांसद के कार्यक्रमों के सफल आयोजन में भी उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है।

श्री श्रीवास्तव की कुशल प्रशासनिक क्षमता एवं नेतृत्व से समस्तीपुर मंडल को महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त हुआ है। मंडल प्रशासन उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

*समस्तीपुर मंडल द्वारा सहरसा– कुमेदपुर– सहरसा के बीच विशेष ट्रेन का परिचालन – Doorbeen News*

समस्तीपुर मंडल द्वारा सहरसा– कुमेदपुर– सहरसा के बीच विशेष ट्रेन का परिचालन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *