पांडुलिपि संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

मधुबनी: जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने आज सौराठ सभागाछी पहुंचकर पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में उपलब्ध पांडुलिपियां हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं। इनका संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन अत्यंत आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस अमूल्य ज्ञान-संपदा से लाभान्वित हो सकें।
उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि जिनके पास पांडुलिपियां उपलब्ध हैं, वे आगे आकर इसकी जानकारी प्रशासन को दें, ताकि उन पांडुलिपियों का भी डिजिटाइजेशन कराया जा सके और उन्हें सुरक्षित रूप से संरक्षित किया जा सके।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा, विशेष कार्य पदाधिकारी नितेश कुमार पाठक, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

*मौसम के शुष्क रहने की संभावना, 18 से 22 तक अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस – Doorbeen News*

मौसम के शुष्क रहने की संभावना, 18 से 22 तक अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *