पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय समस्तीपुर ने गाड़ा सफलता का झंडा: कक्षा 10वीं का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान को कायम रखते हुए, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, पूर्व मध्य रेल, समस्तीपुर ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं (X) की बोर्ड परीक्षा में ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। विद्यालय का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम 100% रहा है।
127 विद्यार्थियों में सभी उत्तीर्ण रहे.
विद्यालय के सभी विद्यार्थी सम्मानजनक अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं, जो छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट विश्वास का प्रतिफल है।

शुभम राज(95.6%) प्रथम स्थान, छात्रा आँचल कुमारी (92.4%) द्वितीय स्थान, प्रियांशु रानी (91.2%) तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किये. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक विषय में विद्यालय के दो विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत (100) अंक प्राप्त किया.

इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जितेंद्र कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “यह हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। 100% परिणाम हमारे सामूहिक प्रयासों की जीत है। मैं सभी सफल विद्यार्थियों , समर्पित शिक्षकों एवं अभिभावाकों को हार्दिक बधाई देता हूँ।”

 

*समाजसेवी स्मृति-शेष रंजीत कुमार रंभू की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई – Doorbeen News*

समाजसेवी स्मृति-शेष रंजीत कुमार रंभू की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *