बेला पचरुखी विद्यालय में दीक्षांत समारोह आयोजित, छात्रों को दिया गया प्रमाण पत्र

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित दीक्षांत समारोह में विद्यालय के अष्टम वर्ग की छात्र छात्राओं को विद्यालय स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।इस अवसर पर बेला पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता नथुनी साह ने कहा कि किसी भी समाज, गांव, जिले की पहचान उसके संस्थाओं और व्यक्तियों की सकारात्मक, सृजनात्मक कृति से होती है ।

उन्होंने बच्चों के को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास जारी रखें। प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा प्राप्ति के बाद उच्च शिक्षा के लिए अपना ध्यान केंद्रित कर सीखने की प्रवृत्ति को सदा जागृत रखें। मौके पर शिक्षक मोहम्मद सादुल्लाह, विनय सिंह, रुचि वर्मा, दिवाकर कुमार सिंह, आदि ने सहयोग किया।

*SSC CGL 2025 में समस्तीपुर के छात्रों का परचम, Career Planner के दो छात्रों का चयन – Doorbeen News*

SSC CGL 2025 में समस्तीपुर के छात्रों का परचम, Career Planner के दो छात्रों का चयन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *