BRB महाविद्यालय में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी आयोजित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर : बलिराम भगत महाविद्यालय में सोमवार को भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर ‘शिक्षा, समानता एवं विकसित भारत के निर्माण में अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता’ विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद बैश्यंत्री ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. स्नेहलता कुमारी ने किया।

प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद बैश्यंत्री ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक पुनर्निर्माण के शिल्पकार थे। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि शिक्षा को केवल रोजगार का जरिया न समझें, बल्कि इसे सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाएं। बाबा साहब का जीवन संघर्ष और आत्मसम्मान की वह प्रेरक गाथा है, जो हर पीढ़ी का मार्गदर्शन करती रहेगी।

इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. विकास कुमार पटेल ने बाबा साहब और महात्मा गांधी के विचारों का तुलनात्मक विश्लेषण पेश किया। उन्होंने कहा कि अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में जन्म लेने के बावजूद अंबेडकर ने शिक्षा के बल पर पूरे समाज की दिशा बदल दी। दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. हरि नारायण ने उनके दार्शनिक पक्ष को रेखांकित किया।

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार मौर्य ने बाबा साहब की प्रसिद्ध पुस्तक ‘द प्रॉब्लम ऑफ रुपी’ का जिक्र करते हुए बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की स्थापना में इस कृति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डॉ. योगेंद्र प्रसाद सहनी ने संविधान निर्माण और डॉ. मोहम्मद तैयब ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में उनके योगदान पर चर्चा की।

मौके पर डॉ. अभय कुमार सिंह, डॉ. सिम्पल कुमारी और डॉ. वागीश कुमार पाठक ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार रंजन, डॉ. सुनील मिश्रा, डॉ. विश्वरूप पाल, डॉ. अंशु चटर्जी, डॉ. शिरिन, डॉ. कुमुद रानी, डॉ. रेखा कुमारी, डॉ. संजय प्रसाद सहित छात्र-छात्राएं नेहा भारती, अंशुमान, प्रीति, सौम्या व मनीष कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

*बिनोद कुमार पंसारी क्लब के बने पुन: अध्यक्ष, जबकि प्रो मनोरंजन प्रसाद बने नये प्रधान सचिव – Doorbeen News*

बिनोद कुमार पंसारी क्लब के बने पुन: अध्यक्ष, जबकि प्रो मनोरंजन प्रसाद बने नये प्रधान सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *