भरण पोषण को लेकर एसडीओ ने की बैठक, हर एक का सुना समस्या

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

समस्तीपुर: अनुमंडल पदाधिकारी  दिलीप कुमार के कुशल नेतृत्व में अनुमंडल कार्यालय कक्ष में भरण-पोषण से संबंधित मामलों को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनुमंडल अंतर्गत सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उपस्थित पीड़ित आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ एक-एक कर सुना गया तथा प्रत्येक मामले पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि भरण-पोषण से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

श्री कुमार ने संबंधित प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित एवं नए मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदक की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल समस्याओं को सुनना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जनहित के प्रति संवेदनशील, जवाबदेह एवं सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
यह बैठक प्रशासन की जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा आमजन में विश्वास और पारदर्शिता को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

*नूरसराय महिला के साथ अमानवीय घटना के खिलाफ प्रजापति समन्वय समिति ने समस्तीपुर में निकाला कैंडल मार्च – Doorbeen News*

नूरसराय महिला के साथ अमानवीय घटना के खिलाफ प्रजापति समन्वय समिति ने समस्तीपुर में निकाला कैंडल मार्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *