व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर: समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को डीएसओ अली अकरम ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि जिले में अब गैस की समस्या नहीं है। बुकिंग के चौथे व पांचवें दिन आपूर्ति की जाती है। उन्होंने दावा किया कि जिले में प्रतिदिन 18 से 20 हजार बुकिंग हो रही है।
जिसके एवज में प्रतिदिन 15 से 16 हजार रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है। जिसे चौथे या पांच में दिन बुकिंग के बाद डिलीवर किया जा रहा है। अभी तीन से चार हजार बैकलॉग बाकी है, जिसे बहुत जल्द ठीक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिला कंट्रोल रूम पर प्रतिदिन कॉल आ रहे हैं।


कल तक 7 सौ कॉल आए थे, जिसमें से ज्यादा की समस्या के समाधान किया गया है। जिले में 28 टीम काम कर रही है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति होने के बाद ही डिलीवर्ड का मैसेज भेजा करें। ऐसा नहीं करने वाले एजेंसी के विरुद्ध शक्ति से कार्रवाई की जाएगी। ऐसा होने से पैनिक हो जाता है।
डीएसओ ने बताया कि 70% कमर्शियल सिलेंडर रिस्टोर किया जा रहा है। जिले में 450 कमर्शियल सिलेंडर आपूर्ति की गई थी। जिसमें 172 उपयोग किया गया है। उन्होंने बताया कि शादी के मौसम में कमर्शियल सिलेंडर के उपयोग करने को लेकर विभाग ने एक आदेश जारी किया है। उसे आदेश के अनुसार जिन्हें कमर्शियल सिलेंडर जिन्हें यूज करना है वह शादी का कार्ड संबंधित एसडीओ के नाम से आवेदन देंगे।
जिस पर एसडीओ संबंधित एजेंसी को कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्देश देंगे। इसमें भी किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी। मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रजनीश कुमार राय सहित अन्य थे।




समस्तीपुर में HPV टीकाकरण की रफ्तार धीमी, 18 हजार से अधिक बालिकाएं दूसरी डोज के इंतजार में – Doorbeen News
समस्तीपुर में HPV टीकाकरण की रफ्तार धीमी, 18 हजार से अधिक बालिकाएं दूसरी डोज के इंतजार में





