व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष एवं संबंधित शाखाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले में घटित अपराध की स्थिति, लंबित मामलों की प्रगति, वारंट एवं कुर्की निष्पादन, शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई तथा विशेष अभियान की समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और गंभीर मामलों में अनुसंधान की गति तेज की जाए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्ती, वाहन जांच और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी बढ़ाई जाए ताकि कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।


बैठक में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंट तामिला, कुर्की-जब्ती की कार्रवाई तथा विशेष रूप से महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से जुड़े मामलों पर भी चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आम लोगों को जागरूक करना भी आवश्यक है।
इसके अलावा शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन पर जोर देते हुए सभी थानाध्यक्षों को अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी तेज करने की बात कही गई।


अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने लंबित शिकायतों के त्वरित निपटारे, संवेदनशील मामलों में तत्परता और जनता के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आगामी दिनों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समन्वित और सक्रिय भूमिका निभाई जाए।


बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने को लेकर भाजपा ने किया तैयारी – Doorbeen News
बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने को लेकर भाजपा ने किया तैयारी





