4954 एएनएम को मिला नियुक्ति पत्र, ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ भव्य समारोह

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

पटना | ऊर्जा ऑडिटोरियम में बुधवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण समारोह में 4954 ए॰एन॰एम॰ (सहायक नर्स मिडवाइफ) को सीएम नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान चयनित एएनएम को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा गया कि स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में एएनएम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की देखभाल तथा टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में इनकी जिम्मेदारी सबसे अहम मानी जाती है। इसलिए नई नियुक्तियां राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि हैं।

 नवनियुक्त एएनएम को संबोधित करते हुए उन्हें पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया। कहा गया कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने में उनकी सक्रिय भूमिका राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली को और सुदृढ़ बनाएगी।

इस अवसर पर सभी नवनियुक्त एएनएम को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और विश्वास व्यक्त किया गया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में समर्पण के साथ सेवा देंगी। कार्यक्रम में मौजूद अभ्यर्थियों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया और नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

यह नियुक्ति राज्य में स्वास्थ्य संसाधनों के विस्तार और चिकित्सा सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी उपस्थित थे।

मधुबनी DM सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *