व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर: स्थानीय मीडिया में कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दो लोगों की संदिग्ध मृत्यु होने की सूचना प्रसारित हुई। मामले की जाँच अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर-02 से कराया गया है। जाँच के क्रम में स्थलीय जाँच, परिजनों से पूछताछ एवं सत्यापन से ज्ञात हुआ कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर के (मृतक) पंकज सहनी उम्र करीब 22 वर्ष पिता हीरालाल सहनी एवं चकमेहसी थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारा के (मृतक) रामबालक कुमार उम्र करीब 22 वर्ष पिता छेदी सहनी आपस में गहरे दोस्त थे। दोनो राज्य से बाहर साथ ही कमाने जाते थे।


15-20 दिन पहले दोनो साथ ही अपने-अपने घर आये थे। रामबालक कुमार प्रतिदिन अपने बाईक से हरिहरपुर में पंकज के घर आकर बांध के किनारे उसके साथ खाना खाते हुए समय बिताता था। दिनांक-03.04.2026 को भी शाम में रामबालक कुमार अपने बाईक से पंकज के पास गया था, जहाँ बाँध किनारे दोनो साथ में एक साथ खाना खाए। उसके बाद रात्रि 09:30 बजे से 10:00 बजे के करीब दोनों को बांध किनारे बेहोशी की हालत में पाया गया।
उनके घरवाले एवं आसपास के लोग उनलोगो को ईलाज कराये। लेकिन उन दोनो की मृत्यु हो गई। पंकज के परिजन के अनुसार दोनो लड़का जहरीला पदार्थ खा लिया था। सुबह में पंकज के शव को दाह संस्कार कर दिया गया। उनके परिजन के द्वारा किसी प्रकार की शंका नही जतायी गई है एवं लिखित आवेदन देकर केश नही करने की इच्छा जाहिर की गई है।


मृतक रामबालक कुमार के परिजन द्वारा चकमेहसी पुलिस को सूचित करने पर पुलिस द्वारा रामबालक कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रामबालक कुमार के पिता के द्वारा भी लिखित आवेदन दिया गया है कि उनके बेटे द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिली है।
उनके आवेदन पर कल्याणपुर थाना में यू०डी०कांड दर्ज कर जॉच किया जा रहा है। अन्त्य परीक्षण प्रतिवेदन अप्राप्त है। घटनास्थल पर FSL TEAM द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया है। सभी संभावित बिन्दुओ पर गंभीरता से जॉच की जा रही है तदनुसार अग्रतर कार्रवाई की जायेगी।







