समस्तीपुर कॉलेज में जगजीवन राम की जयंती की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी आयोजित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर। समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में बाबू जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विषय था- समावेशी समाज के निर्माण में बाबू जगजीवन राम का योगदान ।

अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि के द्वारा किया गया। संयोजन राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मो. जावेद अनवर ने किया ।

प्रधानाचार्य ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि बाबू जगजीवन राम के राजनैतिक एवं समाजवादी विचारधारा ने राष्ट्रीय भावना को मजबूती प्रदान किया। बाबू जगजीवन राम, जिन्हें ‘बाबूजी’ के नाम से भी जाना जाता है, भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक थे।

उनके विचार मुख्य रूप से समतामूलक समाज की स्थापना, दलितों के उत्थान और राष्ट्र निर्माण पर केंद्रित थे। उनका मानना था कि यदि हमें अपने देश उन्नत बनाना है तो हमें जाति, धर्म,वर्ण, लिंग, भाषा के भेद से ऊपर उठकर कार्य करना होगा।

वहीं डॉ . अनवर ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का व्यक्तित्व भारतीय राजनीति को महत्वपूर्ण आकार प्रदान किया। उन्होंने अपने निःस्वार्थ कर्म एवं देश हित के लिए समर्पण का मार्ग अपनाया। हमें उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए। स्वागत भाषण डॉ विनय कुमार रमन, मंच संचालन डॉ सुमन कुमार सिंहा, एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ गायत्री कुमारी ने किया।

इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार यादव, डॉ प्रदीप कुमार जयसवाल, डॉ दिनेशवर राय, डॉ अशोक कुमार ने अपने अपने विचारों को व्यक्त किया। अनिशा ,सौरव , चमन पुष्पा लक्ष्मी आदि राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *