पूसा दक्षिणी मंडल में मंडल स्तर से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण सम्पन्न

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 को लेकर भाजपा समस्तीपुर जिला उत्तरी के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के पुसा दक्षिणी मंडल का प्रशिक्षण शिविर पुसा खाद्यी भंडार परिसर में सम्पन्न हुआ।
अध्यक्षता जिला मंत्री अभय कुमार गुड्डू एवं संचालनअशोक पासवान भाजपा के नेता ने किया।

क्रमशः अलग-अलग वर्गों में जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने केंद्र सरकार के उपल्ब्धि के साथ भारतीय सभ्यता संस्कृति के प्रेरणा साथ राष्ट्रवाद को प्रबल कर देश को वैभवशाली बनाने का आह्वान की।

बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को भारत को 2047 तक विकसित बनाने का आह्वान अपने उद्घाटन भाषण में जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता भाजपा कार्यकर्ताओं से किया।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विमला सिंह ने सुरक्षित प्रकृति, पर्यावरण, खेत खलिहान में भारत को श्रेष्ठ बनाने हेतु इतिहास और विकास पर प्रशिक्षण दिया ।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मधुवाला ने सेवा और ज्ञान के साथ सामुहिकता, समरसता के बदौलत भारत को 2047‌तक वैभवशाली बनाने हेतु कार्य विस्तार में हमारी दृष्टि विषय पर प्रशिक्षण दिया।

भाजपा जिला वरिष्ठ नेता ध्रुव पाठक ने बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने हेतु बूथ प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया।

जिला मिडिया प्रभारी अमृतांशु कुमार ने विकास में सोशल मिडिया के महत्त्व के विषय पर प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण शिविर वर्ग में भाजपा उत्तरी के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती विमला सिंह,जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मधुवाला, मंडल अध्यक्ष मधु पासवान , राकेश कुमार मुन्ना, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल कुमार गोलू, जिला प्रवक्ता कृष्ण गोपाल शर्मा,मिडिया प्रभारी अमृतांशु कुमार, नीरज चौधरी ,विजय कुमार शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *