व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर : उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, आंगर व चैता गांव से गुजरने वाली प्रस्तावित रक्सौल हल्दिया ग्रीनफील्ड सिक्स लेन एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत उजियारपुर के उपरोक्त तीनों गांव से 31.041 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करने के लिए 275 भू खंडों का खेसरा जारी कर दिया गया है।
जारी खेसरा को अंचल अधिकारी सत्यापन करेंगे। इसकी पुष्टि करते हुए उजियारपुर सीओ आकाश कुमार ने बताया की केंद्रीय सड़क एवं जमीन अधिग्रहण के लिए भारत के परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की ओर से राजपत्र में गजट प्रकाशित करने के लिए समस्तीपुर जिला भू अर्जन कार्यालय को पत्र दिया गया है।

विदित हो कि पश्चिम बंगाल के हल्दिया बंदरगाह से बिहार के रक्सौल तक जाने बाली उक्त 408 किमी लंबे एक्सप्रेसवे के लिए समस्तीपुर जिला के उजियारपुर अंचल के अलावा कल्याणपुर, वारिसनगर, खानपुर व विभूतिपुर अंचल अंतर्गत लगभग 50 प्रस्तावित राजस्व गांव के भूमि आधार पर खेसरा को चिन्हित कर जारी किया गया है।
जानकारी के अधिग्रहण के लिए प्रस्तावित किया गया है। प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे समस्तीपुर जिला के उजियारपुर से गुजरकर लगभग 58 किमी दूरी तय कर विभूतिपुर के राघोपुर गांव होते हुये बेगूसराय जिला में प्रवेश कर जाएगा। सूत्रों की मानें तो उपरोक्त गांव के प्रस्तावित भूमि का एरियल सर्वे के साथ भौतिक सर्वे के अनुसार उपरोक्त परियोजना अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग का रूप लेगा।

यानी हल्दिया समुद्री बंदरगाह पर विदेशों से आने वाले माल को रक्सौल स्थित नेपाल की सीमा में प्रवेश आसानी से मिल जाएगी। जानकारों की मानें तो फिलहाल हल्दिया से रक्सौल बॉर्डर पार कर नेपाल जाने के लिए 600 किमी की लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। जो प्रस्तावित राजमार्ग के बनते ही घट कर महज 408 किमी रह जाएगी।









