व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में गेहूं खेत में मिले सड़ी गली अवस्था में मिले शव की पहचान कर ली गई है। मृतक के पास मिले पैन कार्ड, आधार कार्ड के आधार पर उनकी पहचान की गई है। डीएसपी सदर ने बताया कि इनके सैंपल की जांच और डीएनए टेस्ट के बाद मृत्यु के कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 30 मार्च को मुसरीघरारी थाना अन्र्तगत ग्राम-लाट बसेपुरा वार्ड स०-08 स्थित गेहूँ के खेत में एक अज्ञात शव होने का सुचना प्राप्त हुआ। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, समस्तीपुर एवं थानाध्यक्ष, मुसरीघरारी द्वारा एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण से ज्ञात हुआ कि मृतक की मृत्यु करीब 04-05 दिन पूर्व में हुई है। मृतक के शव चेक शर्ट एवं काला धारीदार पैंट पहना हुआ पाया गया। मृतक के शव के बगल में पड़े झोला से युनियन बैंक का 01 पासबुक, 01 पैन कार्ड, 01 आधार कार्ड, 01 पॉकेट डायरी, कुछ पासर्पोट साईज फोटो, बगल से मृतक का 01 जोड़ी चप्पल तथा पॉकेट से 10 हजार रूपया बरामद हुआ।

बरामद आधार कार्ड एवं पैन कार्ड के आधार पर मृतक के परिजन से संपर्क कर सत्यापन किया गया। सत्यापन से मृतक की पहचान मो०. मुस्ताक, उम्र करीब 80 वर्ष, पिता-स्व० मो० युसुफ सा०-मगरदही, थाना-मुफ्फसिल, जिला-समस्तीपुर के रूप में की गयी।
मृतक के परिजन द्वारा बताया गया कि मृतक काफी वृद्ध है, जो अकेले घर पर रहते थे। करीब 08 दिन पहले मृतक घर से निकले थे।

जिसके बाद वापस नहीं आये थे। मृतक के परिजन द्वारा खोजबीन किया जा रहा था। घटनास्थल का निरीक्षण एफ०एस०एल० टीम से कराया गया है। डी०एन० टेस्ट के लिए सैंपल कॉलेक्ट किया गया है। शव के विशेष अन्त्य परीक्षण कराने हेतु विधिवत प्रक्रिया जारी है। अन्त्य परीक्षण रिर्पोट होने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पायेगा।







