कुसुम पाण्डेय स्मृति साहित्य संस्थान द्वारा काव्य गोष्ठी का किया गया आयोजन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: कुसुम पाण्डेय स्मृति साहित्य संस्थान के तत्वावधान में केन्द्रीय विद्यालय समस्तीपुर के निकट स्थित कुसुम सदन के प्रांगण में  एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दूर से बड़ी संख्या में रचनाकार उपस्थित हुए। डॉ रामेश गौरीश ने उपस्थित सभी रचनाकारों का हार्दिक स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेलवे के पूर्व राजभाषा अधिकारी भुवनेश्वर मिश्र तथा संचालन सुप्रसिद्ध गजलकार प्रवीण कुमार चुन्नू ने किया।

शहर के सुप्रसिद्ध गजलकार कासिम सबा मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार पाण्डेय ने मार्च महीने में उत्पन्न हिन्दी साहित्य के आधार स्तम्भ डॉ मदन मोहन पाण्डेय ,फणीश्वर नाथ रेणु,मदन वात्स्यायन, महेंद्र मिश्र, महादेवी वर्मा, सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय, भवानी प्रसाद मिश्र, डॉ मुरली धर श्रीवास्तव, डॉ शैलेन्द्र नाथ श्रीवास्तव,साहिर लुधियानवी के कृतित्व तथा व्यक्तित्व पर विशद् चर्चा करते हुए उनके प्रति भावभीनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के प्राणोत्सर्ग नये संवत्सर तथा नव रात्रि का आनन्द पूर्ण सस्वर मधुर गायन, रोमांटिक गीत ,भजन ,ग़ज़ल, हास्य व्यंग के साथ ही भोजपुरी, मैथिली बज्जिका की रचनाएं मुख्य रूप से आकर्षण के केंद्र रहीं। कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ राम सूरत प्रियदर्शी द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ मुकेश कुमार प्राचार्य की नवीनतम कृति मनोरम बेला का समवेत रुप से लोकार्पण किया गया।


,राज कुमार राय राजेश, रामाश्रय राय राकेश, राज कुमार चौधरी, प्रवीण कुमार चुन्नू, शिवेंद्र कुमार पाण्डेय, डॉ राम सूरत प्रिय दर्शी, विष्णु कुमार केडिया, दीपक कुमार श्रीवास्तव , डॉ परमानंद लाभ, स्मृति झा , डॉ मुकेश कुमार, विनोद विनीत, अशोक वर्मा, अरविंद सत्य दर्शी,काबिस जमाली,जीवछ राय वीराना, मिंटू कुमार झा,मो जावेद, कासिम सबा, भुवनेश्वर मिश्र, रिंकू शर्मा, आदि की रचनाएं खूब पसंद की गई। समापन कुमारी शैलजा कनिष्ठा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *