ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने में माय भारत समस्तीपुर की अहम भूमिका-डीपीओ

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: 26 मार्च 2026 को माय भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल मिर्जापुर रोसड़ा में किया गया।जिसमें कबड्डी महिला वर्ग , कबड्डी पुरुष वर्ग,वॉलीबॉल महिला वर्ग, वॉलीबॉल पुरुष वर्ग ,महिला दो सौ और चार सौ मीटर दौड़, पुरुष दो सौ और चार सौ मीटर दौड़, इत्यादि खेल का आयोजन किया गया।

जिसमें बालिका उच्च विद्यालय पांचुपुर, स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल मिर्जापुर, बी एस एस क्लब पांचुपुर के छात्र छात्राओं के साथ साथ सैकड़ों ग्रामीण छात्र छात्राएं ने भाग लिया।समूह खेल में कबड्डी महिला वर्ग में बालिका उच्च विद्यालय पांचोंपुर ,एवं बी एस एस क्लब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं स्कॉलर्स स्कूल मिर्जापुर ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वॉलीबॉल में बी एस एस क्लब पांचुपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दौड़ में बी एस एस क्लब से 400 मीटर पुरुष वर्ग में प्रथम गोविंद, द्वितीय अभिनंदन, तृतीय सुनील और 400 मीटर और महिला वर्ग में दौड़ प्रथम अंशु, द्वितीय सोनी, तृतीय अंशु,स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल मिर्जापुर के तरफ से 200 मीटर दौड़ महिला वर्ग में प्रथम साक्षी, द्वितीय दुर्गा, तृतीय राजनंदनी।

पुरुष वर्ग में प्रथम सोनू सूद, द्वितीय पिंकेश, तृतीय अमन साथ ही गोला फेंक पुरुष वर्ग में में प्रथम गोविंद, द्वितीय बालमुकुंद, तृतीय वरुण एवं गोला फेंक महिला वर्ग प्रथम मुस्कान, द्वितीय खुशबू,एवं तृतीय खुशबू ने स्थान प्राप्त किया।खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि प्रभात खबर के स्थानीय पत्रकार मनोज कुमार, विशिष्ट अतिथि डीपीओ नीरजेश कुमार, बीएस एस क्लब के सचिव शतीश कुमार, स्कॉलर्स स्कूल के संस्थापक अखिलेश कुमार, अवधेश कुमार,ने सभी प्रतिभागियों को फूलमाला, मोमेंटो,मेडल व विजेता एवं उपविजेता कप से सम्मानित किया।

आखिलेश कुमार द्वारा माय भारत के द्वारा आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता आयोजन के किया धन्यवाद ज्ञापन किया गया।सभी अतिथियों को मोमेंटो व फूल माला से सम्मानित किया गया।दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के रमणीक, सुमित, गुरुदेव अजीज, कविता, स्वाति, रीता शुभम राज, माय भारत के स्वयंसेवक मो अली इत्यादि ने अपना अहम योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *