मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बंडिहा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

व्हाट्सएप से जुड़ने को लेकर क्लीक करें

Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत रानीपरती पंचायत के बंडिहा गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी मंडल अध्यक्ष के आवास पर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबली ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्य समिति सदस्य राम समरान सिंह तथा जिला महामंत्री सुनील राय उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला कार्य समिति सदस्य शैलेंद्र सिंह की भी सहभागिता रही।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 29 मार्च रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार करना था। इस दौरान कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर देते हुए विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मंडल प्रभारी, ‘मन की बात’ बूथ प्रभारी तथा पंचायत प्रभारी की नियुक्ति की गई, ताकि प्रत्येक बूथ तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचे और आमजन की भागीदारी बढ़े। वक्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के विकास, जनभागीदारी और सकारात्मक पहल को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

इस मौके पर मंडल महामंत्री शंभू झा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधव झा, सरवन झा, इंद्रकला देवी, महेंद्र नारायण चौधरी, गोपाल किशन, रमन कुमार, अमित कुमार, रमाकांत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *