व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
Doorbeen News Desk: 27 मार्च को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज चिंता बढ़ाने वाला हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इस दिन तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इससे कई जिलों के हालात बिगड़ सकते हैं. पिछले दो-तीन दिनों से बिहार का मौसम शुष्क बना हुआ था।


कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई, लेकिन अधिकांश जिलों में मौसम साफ ही रहा। हालांकि अब मौसम करवट लेने जा रहा है। आज से बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। हिमालय की तराई से सटे कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग का कहना है कि कल से अगले दो-तीन दिनों तक पूरे बिहार में तेज हवा के साथ भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना है। इसे देखते हुए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में रामनवमी के मौके पर मौसम उत्सव में खलल डाल सकता है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।









