59वां तीन दिवसीयश्री श्याम महोत्सव कल से 

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeem News Desk: समस्तीपुर। खाटू श्याम मंदिर में 59वां तीन दिवसीय श्री श्याम महोत्सव 28 मार्च से शुरू होगा। अखंड ज्योत पाठ से शुरू होने वाला यह आयोजन 30 मार्च को फूलों की होली, इत्र वर्षा, चंग धमाल और महाभंडारे के साथ संपन्न होगा। अखंड पाठ राजस्थान के रतनगढ के कृष्णानंद महाराज व प्रदीप पारुल आत्रे कराएंगे।

इस दौरान सूरजगढ़धाम के हजारीमल इन्द्रोलिया जी का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। 29 मार्च को श्याम निशान शोभायात्रा व सिगड़ी यात्रा निकाली जाएगी। जो मंदिर प्रांगण से निकल शहर भ्रमण के बाद पुनः मंदिर परिसर पहुंच समाप्त होगी। इसके बाद शाम 4 बजे से सुबह 4 बजे श्याम ज्योत जलाई जाएगी, जिसके साथ भजनों की भी प्रस्तुति जारी रहेगी।

आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति की बैठक हुई, जिसमें सभी कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। यह जानकारी श्री श्याम महोत्सव के मीडिया प्रभारी भोला अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का शुभारंभ 28 मार्च की सुबह करीब 10.30 बजे श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ से होगा।

कृष्णनंद जी महाराज और प्रदीप पारुल आत्रेय श्याम अखंड ज्योत व पाठ कराएंगे। इस दौरान भजन गायिका राजस्थान अलवर की जस्सी सैनी, सूरजगढ़ के संजय सेन, योगेश शर्मा व कानपुर के श्रेष्ठ दीक्षित आदि कलाकार भजनों की प्रस्तुति करेंगे।
उन्होंने बताया कि 29 मार्च की सुबह खाटू श्याम मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद पुनः मंदिर परिसर में पहुंच कर समाप्त होगी।

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष मनीष अग्रवाल की अध्यक्षता और सचिव निर्मल केडिया के संचालन में हुई बैठक में वरिष्ठ सदस्य सुनील अग्रवाल, पंकज सिंघी, आनंद संथालिया, राजेश अग्रवाल, महेंद्र केडिया व मनोज काबरा, बसंत संथालिया, श्याम भूत,दीपू मोदी,राजेश अग्रवाल, जयप्रकाश भूत, रूपेश सोनी, अनिकेत अग्रवाल,माधव संथालिया, राकेश अग्रवाल, दिनेश केडिया, नयन सर्राफ, रितेश अग्रवाल, राधे बोहरा, सुमीत खंडेलवाल आदि सदस्यों ने आयोजन को भव्य बनाने के संबंध में सुझाव दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *