आस्था:-भगवती का नेत्रपट खुलते ही माता की दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, मां की जयकारा से गुंजा वातावरण

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

आस्था:-भगवती का नेत्रपट खुलते ही माता की दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, मां की जयकारा से गुंजा वातावरण

Doorbeen News Desk: शक्ति की अधिष्ठात्री माता दुर्गा की सातवी रुप कालरात्रि मां की पूजा अर्चना के बाद बुधवार को माता का नेत्रपट खोल दिया गया।माता का पट खुलते ही क्षेत्र की हर राहें पूजा पंडालों व मंदिरों की ओर मुड़ चुकी है।मंदिरों व पूजा पंडालों में माता जगत जननी की जय, आदि शक्ति की जय की घोष से पूरा वातावरण गुंजित होने लगा है।

माता के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के बीच खासा उत्साह देखी जा रही है।प्रखंड के वैष्णवी दुर्गा मंदिर रंजीतपुर-रामनगर, फत्तेहपुर, मधुबन, हांसोपुर, सिवैसिंहपुर, टेढा मिल्की आदि पूजा पंडालों व मंदिरों में माता के दर्शन व खोइंछा भरने के लिए महिलाओं की उपस्थिति काफी देखी जा रही है।वैष्णवी दुर्गा मंदिर रामनगर रंजीतपुर में माता की विभिन्न अलग-अलग सजाई गई प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बिंदु बना है।

माता के दरवार में आने वाले हर भक्तों का ख्याल रखा जाता है।मेला में आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कमेटी की ओर से एक टीम गठित की गई है।कहा गया है कि माता दुर्गा की सातवीं रूप मां कालरात्रि की पूजा करने से रोग-दोष का नाश होता है।मां की कई रूपों में इन रूप का बड़ा ही महत्व है।इनकी पूजा अर्चना करने से जीवन सुखमय हो जाता है।

पूजा की सफलता में पूजा कमेटी के उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर, सचिव रमाकांत मिश्र, उपसचिव अनिल मिश्र, कोषाध्यक्ष शोभाकांत मिश्र, महेंद्र नारायण झा, श्याम कुमार मिश्र, प्रभात मिश्रा, रामसगुन झा, धर्मेन्द्र राय, राज कुमार राय, अमित कुमार ठाकुर, नुनुबाबू मिश्रा, सत्यम मिश्रा, गुलाब देवी, नरेंद्र मिश्रा सहित समस्त ग्रामीण जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *