व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
पोषण वाटिका के नवनिर्माण में सहयोग करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष अनीता देवी की अध्यक्षता में विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर सचिव कंचन देवी ने सदस्यों से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की अपील की। वही सदस्यों ने प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार से सीसीटीवी कैमरा लगवाने को कहा।



सदस्यों ने विद्यालय में पोषण वाटिका के नवनिर्माण में सहयोग हेतु शिक्षिका खुशबू राय के आग्रह को स्वीकार किया एवं सहजन की डाली को विद्यालय परिसर के बाहर भी लगाने का निर्णय लिया। गैस की दिक्कत के बावजूद वैकल्पिक व्यवस्था कर मध्याह्न भोजन जारी रखने को कहा गया। मौके पर सदस्य कंचन कुमारी विवाह देवी ममता देवी शर्मिला देवी खुशबू राय आदि ने अपने विचारों को रखा।








