समस्तीपुर प्रखंड के कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला में मूल्यांकन संपन्न

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लिक करें

समस्तीपुर प्रखंड के कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला में मूल्यांकन संपन्न

Doorbeen News Desk:  समस्तीपुर प्रखंड के कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी के समन्वयक सह मूल्यांकन केंद् निदेशक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी मूल्यांकन केंद्र पर विगत चार कार्य दिवसों में पांच विद्यालयों के शिक्षकों ने एससीईआरटी पटना के आदेशानुसार आयोजित वार्षिक मूल्यांकन से प्राप्त व्यवहृत उत्तर पुस्तिकाओं के जांचोपरांत अंक पत्र तैयार करने हेतु बैठक आयोजित की गई।

,जिसमें वर्ग 3 से 5 तक चार विषय एवं वर्ग 6 से 8 तक 6 विषयों के अंकों के आधार पर रिजल्ट तैयार करने को कहा गया। उक्त अंक पत्रक पर परीक्षक, प्रधान परीक्षक एवं मूल्यांकन केंद्र निदेशक के हस्ताक्षर के बाद उसे प्रगति पत्र पर अंकित करने को कहा गया।सभी परीक्षकों ने काफी मनोयोग से आनंददाई वातावरण में अपने दायित्व का निर्वहन किया।कार्य संपादन के उपरांत अंक पत्रक की मूल प्रति विद्यालय के लिए दे दिया गया एवं सामूहिक फोटोग्राफी के बाद अपने-अपने मूल विद्यालय में योगदान करने हेतु मूल्यांकन केंद्र निदेशक द्वारा विरमित किया गया।

इस मूल्यांकन केंद्र पर प्रा. वि. पुरवारी पोखर, प्रा. वि.जगदीशपुर रामी, उ म वि चकहाजी, उ म वि रघुनाथपुर बेला और म वि बेला पंचरुखी के शिक्षकों ने एक दूसरे विद्यालय के कॉपियों की जांच की।प्रधान परीक्षक के रूप में राम प्रसाद सिंह ने अपनी महती भूमिका निभाई।आगामी 30 मार्च को विद्यालयों में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित कर परीक्षाफल प्रकाशित किया जाएगा।उसके बाद 01 अप्रैल से नामांकन अभियान चलाकर विद्यालय में नया नामांकन किया जाएगा एवं उत्तीर्ण छात्र छात्राओं का अगले वर्ग में प्रोन्नति देते हुए उपस्थिति पंजी पर नाम अंकित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *