व्हाट्सएप से जुड़ने को लेकर यहां क्लीक करें
रसायन विज्ञान विभाग द्वारा विश्व जल दिवस- 2026 के अवसर पर एक संगोष्ठी आयोजित
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा विश्व जल दिवस- 2026 के अवसर पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण, गुणवत्ता और सतत उपयोग पर छात्रों, शिक्षकों तथा स्थानीय विज्ञान समुदाय को जागरूक करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिंह ने किया, जिन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जल हमारी जीवनरेखा है तथा उसके संरक्षण में विज्ञान एवं अनुसंधान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

संगोष्ठी में जल प्रदूषण, जल पुनर्चक्रण, सामुदायिक भागीदारी और शोध-आधारित समाधान जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. महेश कुमार चौधरी ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ते जल संकट को देखते हुए जल-संरक्षण हेतु जन जागरूकता की आवश्यकता है। इस वर्ष थीम है- जल और लैंगिक समानता” (Water and Gender) रखी गई है, जो जल संरक्षण में महिलाओं की भूमिका और जल तक उनकी समान पहुंच पर केंद्रित है।

यह विषय जल संकट के महिलाओं पर पड़ने वाले असमान प्रभाव को रेखांकित करता है। इसके लिए जल-संरक्षण तकनीकों और रसायन विज्ञान क्षेत्र में नवीनतम अनुसंधानों की जानकारी के लिए यह संगोष्ठी छात्रों के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायक है। मंच संचालन डॉ कविता रावत ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ कमलेश कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और एकता व जल संरक्षण के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिलखुश, अंकित, विनय, रूपेश, आयुष, जितेंद्र, चांदनी, गजाला, सुप्रिया आदि छात्र छात्राओं का विशेष योगदान रहा।








