व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
बिहार दिवस के अवसर पर तिथि भोज एवं उन्नत बिहार उज्जवल बिहार विषय पर परिचर्चा
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक हाजी में विभागीय आदेशानुसार बिहार दिवस के अवसर पर तिथि भोज एवं उन्नत बिहार उज्जवल बिहार विषय पर परिचर्चा का आयोजन विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष शबीला खातून की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

जिसका विधिवत उद्घाटन समस्तीपुर की विधायक अश्वमेघ देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया।उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आज बिहार का चौमुखी विकास हो रहा है, इसलिए चक हाजी के बच्चे अच्छी ढंग से पढ़ाई कर इसका लाभ उठाएं। कार्यक्रम का सफल संचालन संकुल समन्वयक मुकेश कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक नीलम कुमारी ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा सुप्रिया,आयुषी, अंशिका, निशा, साक्षी, निकिता आदि ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में रूप नारायणपुर बेला पंचायत के मुखिया निरंजन कुमार साह ने विभिन्न प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को कॉपी,कलम और टाफी प्रदान कर सम्मानित किया।
परिचर्चा में आर्य समाज के जिला अध्यक्ष रामकुमार सिंह, जिला बीस सूत्री के सदस्य भोला सिंह, शिक्षिका विनीता कुमारी,ग्रामीण रघुवीर सिंह, प्रोफेसर चंदेश्वर प्रसाद सिंह, प्रोफेसर दिलीप कुमार,संकुल संचालक महिपाल,शिक्षा प्रेमी ललित कुमार, छात्रा अनु कुमारी आदि ने अपना उद्गार व्यक्त किया। विद्यालय की ओर से भी प्रतियोगिता में चयनित छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर शिक्षिका अनुराधा कुमारी, रंजू कुमारी,प्रमिला कुमारी, मो.सगीर आदि ने सहयोग किया।








