साइंस में स्टेट टॉपर बना दलसिंहसराय के आदित्य प्रकाश अमन, डॉक्टर बनने का सपना

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

साइंस में स्टेट टॉपर बना दलसिंहसराय के आदित्य प्रकाश अमन, डॉक्टर बनने का सपना

 

Doorbeen News Desk : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर दलसिंहसराय का होनहार छात्र आदित्य प्रकाश अमन ने राज्य स्तर पर टॉप किया है। रिजल्ट आने के साथ ही छात्र एवं परिजनों के बीच खुशी का माहौल छा गया। सभी ने छात्रों को इस रिजल्ट को लेकर बधाई दी।

यह मुख्तियारपुर सलखनन्नी निवासी शिक्षक हरेंद्र कुमार और रिंकू कुमारी के पुत्र आदित्य ने अपनी कड़ी मेहनत और परिवार के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल की। संस्कृत भाषा से गहरा लगाव रखने वाले इस मेधावी छात्र का सपना डॉक्टर बनना है।

आदित्य प्रकाश अमन ने बताया कि यह सफलता माता राधा रानी, माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद से संभव हुई। प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने पहली से पांचवीं कक्षा तक रामचन्द्रपुर के सरकारी विद्यालय में अपनी मौसी के घर रहकर पूरी की।

छठीं कक्षा के लिए 2019 में सिमरतल्ला आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा पास कर दाखिला लिया। दशमं कक्षा में भी 476 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर चमकाया। वर्तमान में वह माता के साथ दलसिंहसराय के माल गोदाम रोड पर किराए के मकान में रहकर स्वाध्याय से बारहवीं की तैयारी कर किया। बहन भी सिमरतल्ला आवासीय विद्यालय में पढ़ाई कर रही है।

मां रिंकू देवी ने बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “बेटे की यह उपलब्धि ही हमारा सब कुछ है। वह हमेशा से मेहनती रहा है।” पिता हरेंद्र कुमार ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के बावजूद आदित्य ने कभी हार नहीं मानी। स्वाध्याय पर जोर देकर उसने यह मुकाम हासिल किया। आदित्य का संस्कृत भाषा से विशेष लगाव है। वह डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहते हैं। स्थानीय लोगों में भी उनकी सफलता को लेकर खुशी की लहर है।

प्रधानाचार्य नीरज कुमार और शिक्षक ने बधाई दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी। बिहार बोर्ड की इस परीक्षा में कुल 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिसमें साइंस स्ट्रीम में आदित्य का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *