व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
संगीत के साथ नृत्य की बारीकियां सीखेंगे प्राथमिक से लेकर हाईस्कूल के छात्र
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक से लेकर +2 विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्रा संगीत के साथ-साथ नृत्य की बारीकियां भी सीखेंगे। इससे बच्चों में कला के प्रति लगाव बढेगा। वहीं दूसरी ओर विद्यालयों में गीत-संगीत का माहौल तैयार होने से उपस्थिति भी बढने की संभावना है। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक से लेकर +2 स्तर के विद्यालयों को साज-बाज सामग्री उपलब्ध कराया गया है। इस संबंध में बीईओ रामजन्म सिंह ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के मॉडल विद्यालय +2 स्कूल शिवाजीनगर से लेकर प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को शिक्षा विभाग द्वारा साज-बाज सामग्री उपलब्ध कराया गया है।

इसके अंतर्गत प्रखंड क्षेत्र के एक मॉडल, मध्य विद्यालय सहित 17 प्लस टू स्कूल, 43 मध्य विद्यालय तथा 82 प्राथमिक विद्यालयों को साज-बाज सामग्री शिक्षा विभाग द्वारा तय एजेन्सी द्वारा सप्लाई की गई है। प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए ढोलक, केसियो, झाल, घुँघरू, डफ्ली, बाँसुरी, पीए साउंड सिस्टम उपलब्ध कराए गए हैं।
वहीं मध्य विद्यालय के बच्चों के लिए हारमोनियम, तब्ला सेट, ढोलक, केसियो, झाल, घुँघरू, डफ्ली, बाँसुरी, पीए साउंड सिस्टम इत्यादि उपलब्ध कराए गए हैं।

जबकि माॅडल +2 विद्यालय शिवाजीनगर के लिए विशेष तौर पर ट्रमपेट, स्टील ड्रम, पीटी ड्रम, ड्रम स्टैंड, बिगुल, कार्नेट सहित हारमोनियम, तब्ला सेट, ढोलक, केसियो, झाल, घुँघरू, डफ्ली, बाँसुरी, पीए साउंड सिस्टम इत्यादि सामग्री उपलब्ध कराए गए हैं। विद्यालयों को म्युजिकल सिस्टम मिलने के बाद बच्चों में काफी खुशी देखी जा रही है।







