व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
सिविल सर्जन ने कहा कि परिवार नियोजन केवल महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें पुरुषों की भी समान भागीदारी आवश्यक
Doorbeen News Desk: जिला स्वास्थ्य समिति समस्तीपुर एवं सदर अस्पताल समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिला अस्पताल परिसर में फैमिली प्लानिंग मेला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने फीता काट कर किया।

इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार, ज़िला सामुदायिक समन्वयक अनिता कुमारी, अस्पताल प्रबंधक डॉ. विश्वजीत रामानंद, पिरामल फाउंडेशन की ज़िला स्तरीय टीम, एएनएम स्कूल की छात्राएँ तथा स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि परिवार नियोजन केवल महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें पुरुषों की भी समान भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छोटे और स्वस्थ परिवार से ही समाज और देश का समग्र विकास संभव है।

मेले के दौरान लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के लिए IEC सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों और सेवाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।
इस अवसर पर अस्पताल में निःशुल्क परिवार नियोजन सेवाएँ भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस पहल का उद्देश्य समुदाय में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है।







