व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
हड़ताली राजस्व कर्मचारियों ने हड़ताल के 30 दिन पूरा होने पर किया प्रदर्शन, मांगो के पूरा होने तक जारी रहेगा हड़ताल
Doorbeen News Desk: बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ समस्तीपुर के बैनर तले हडताली राजस्व कर्मचारियों ने बुधवार को समाहरणालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हड़ताल के समर्थन में एवं अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांग मंजूर नहीं होती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगा।

जिला मंत्री महेंद्र प्रसाद, राजस्व कर्मचारी शत्रुघन कुमार, मो फारुख अंसारी ने बताया कि हम लोग 11 फरवरी से राजव्यापी अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर हैं। इसके फलस्वरुप सभी कार्य ठप है। जिसके कारण पूरे राज्य में दाखिल खारिज परिमार्जन सहित सभी 68 प्रकार के राजस्व कार्य पूरी तरह ठप है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष 27 दिनों की ऐतिहासिक हड़ताल के बाद अपर मुख्य सचिव राजस्व दीपक कुमार सिंह के साथ 2 जून को एक लिखित सहमति बनी थी, किंतु यह सरकार उन आदेश को नहीं मानती है।

जबकि राजस्व कर्मचारियों की योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है और ग्रेड पे 2800 होनी चाहिए। लेकिन 8 महीने बीत जाने के बाद भी सरकार ने इस पर आदेश निर्गत नहीं किया। जिसके कारण 11 फरवरी से हड़ताल है। उसी के कारण आज समाहरणालय पर राजस्व कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि सीएम के नाम मांग पत्र डीएम को सोपा गया है, जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती, हड़ताल जारी रहेगा। इस दौरान कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा, जिला मंत्री राजीव रंजन, जिला मंत्री रामकुमार झा, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, मंत्री महेंद्र प्रसाद सहित कर्मचारी थे।







