व्हाट्सएप से जुडने को क्लीक करें
ऑनलाइन बुकिंग बंद होने से रसोई गैस से उपभोक्ता परेशान, उजाला योजना से गैस कनेक्शन मिला है, उन्हे केवाईसी करना अनिवार्य
Doorbeen News Desk: जिले में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति कम होने के कारण लोगों के बीच उहापोह की स्थिति बन गई है। एक तरफ जहां लोगों का ऑनलाइन नंबर नहीं लग रहा है। वही दूसरी तरफ गैस खत्म होने की अपवाह भी लोगों को परेशान कर रखा है। उपभोक्ताओं ने कहा कि नए नियम के अनुसार गैस आपूर्ति के 25 दिन के बाद नया नंबर लगेगा। किंतु एजेंसी के द्वारा अभी 4 तारीख का भी डिलेवरी नही किया गया। जब आपूर्ति विलंब से होगा तो नम्बर भी विलंब से लगेगा। अब हमारी बारी कब आएगी, इसमें तो एक महीना से अधिक दिन का समय लगेगा।

समस्तीपुर जिले के विभिन्न गैस एजेंसी एवं गैस गोदाम पर भी लोगों को भी लोगों के भीड़ जमा होने लगी है। लोग गैस सिलेंडर को लेकर परेशान है। वही गैस सिलेंडर वितरण करने जा रहे हॉकर को भी इन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्तीपुर शहर में किरण इंडियन जहां 2 व 3 मार्च के पुर्जे पर सिलेंडर बांट रहे हैं। वही बुधा गैस सर्विस 9 मार्च के पुर्जे पर सिलेंडर दे रहे हैं। इन एजेंसी के संचालकों का कहना है कि रसोई गैस की थोड़ी कमी आई है। पर इसे पैनिक बनाने की जरूरत नहीं है। एक-दो दिन में सब सामान्य हो जाएगा।

:ऑनलाइन नंबर नहीं लगने से उपभोक्ता परेशान: दूधपुरा के कंचन कुमारी, चंदन कुमार, रेखा कुमारी ने बताया कि उनका पुर्जा ऑनलाइन नहीं लग रहा है। वह परेशान है। इसी के लेकर वह एजेंसी पर आए हैं। इन उपभोक्ताओं का बताना था कि उनके यहां चूल्हा बंद होने के कगार पर है। जब ऑनलाइन नंबर नहीं लगेगा तो फिर गैस की आपूर्ति कैसे की जाएगी। वही सुंदर देवी ने बताया कि उनका केवाईसी नहीं हो पाया है। जिस कारण वह परेशान है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 के बाद उनका केवाईसी नहीं हो पाया है। वहीं जिन उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति हो रही है। उन्हें डीएससी नंबर के आधार पर सिलेंडर तो दिया जा रहा है, लेकिन सर्वर डाउन होने कारण उनका खाता अपडेट नहीं हो रहा है। इन उपभोक्ताओं का कहना है कि जब सिलेंडर आज मिला तो एजेंसी के द्वारा 10 दिन के बाद अपडेट किया जाएगा।

: उजाला योजना के उपभोक्ताओं को साल में एक बार होता केवाईसी: किरण इंडेन के मैनेजर विजय कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का उजाला योजना से गैस कनेक्शन मिला है, उन उपभोक्ताओं को साल में एक बार केवाईसी करना अनिवार्य है। वही अन्य उपभोक्ताओं को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि होली को लेकर बैकलॉग हुआ है। गैस की आपूर्ति कम हो रही है। धीरे-धीरे दिया जा रहा है। दो मार्च को लगाएंगे नंबर का गैस सिलेंडर डिलीवर किया जा रहा है। वही सर्वर डाउन होने का ऑनलाइन बुकिंग अभी बंद है। लोग उसी को लेकर ज्यादा परेशान है। रजत गैस एजेंसी के मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं को केवाईसी कराना अनिवार्य है। वही बुद्धा गैस एजेंसी के गोदाम इंचार्ज नूनू सिंह ने बताया कि कमर्शियल गैस की आपूर्ति बंद कर दी गई। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर बंटा जा रहा है। 9 मार्च तक के लगाए गए नंबर के आधार पर आपूर्ति की जा रही है। उपभोक्ताओं के द्वारा केवाईसी नहीं करने कारण भी भीड़ बढ़ रही है।






